सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में, कई हिरासत में लिए
बरेली। थाना शाही दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटकर पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हुए। आधा घंटा तक दबंगों का तांडव चला। परिजनों ने घर में घुसकर जान बचाई। लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पहुंची। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
शाही थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर को घेर लिया। पीड़ित ने खुद को बचाने के लिए घर का दरवाजा बंद कर लिया तो दबंग दीवार कूदकर घर में घुस आए। इस दौरान दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही खरपैल पर चढ़कर पथराव भी किया। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है |
शाही थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी आबिद हुसैन का अपने ही रिश्तेदार ताहिर हुसैन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आज दोनों पक्षों में फिर कहा सुनी हो गई। उसके बाद ताहिर हुसैन, वाजिद हुसैन और आरिफ हुसैन व अन्य लोगों ने आबिद के घर पर चढ़ाई कर दी। हमलावरों ने लाठी-डंडों से एक महिला को जमकर पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के अन्य लोगों ने खुद को बचाने के लिए घर के अंदर बंद कर लिया।
वायरल हुई वीडियो में आरोपी पहले तो दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरवाजा तोड़ने में नाकाम होने पर वह दीवार के सहारे छत और खपरैल पर चढ आए। लेंटर की छत से आए एक युवक ने डंडो से हमला कर दिया जबकि अन्य आरोपियों ने खपरैल पर खड़े होकर जमकर पथराव किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पूरे मामले की वीडियो वायरल हो गई। पुलिस आने की सूचना पर हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने घायलों को मेडिकल करा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।, शाही थाना प्रभारी रोहित शर्मा ने बताया ने बताया दो पक्षों में आपस में जमीनी विवाद के कारण झगड़ा हो गया था। घायलों का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है। हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।