सिरौली। नगर सिरौली की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पड़ोस के रहने वाले दो युवक उसके घर में जबरन घुस आए आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसके साथ साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया जिसमें एक आरोपी ने महिला की वीडियो बनाई और कहा कि अगर तुमने कानून कारवाई करने का प्रयास किया तो हम यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देंगे। इस मामले में मंगलवार को पीड़ित महिला ने एसएसपी बरेली से लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने जो पहले तहरीर दी थी उसको बदलवा लिया गया जिसके बाद दूसरी तहरीर पर उसका अंगूठा लगवाया गया। जिसमें मामूली धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। उक्त आरोपी गण खुलेआम घूम रहे हैं और महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस द्वारा महिला का मेडिकल भी नहीं कराया गया उक्त आरोपी गण महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिससे महिला का जीना दुश्वार हो गया है। परेशान होकर पीड़ित महिला मंगलवार को बरेली एसएसपी दरबार पहुंची और आरोपियों पर दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।