शहर

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Advertisement

 

शुभम,

बरेली – पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों, शिक्षक कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा बिशप मंडल इंटर कॉलेज में हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने एकत्र होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। वही कर्मचारी  जिंदाबाद के नारों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और बरेली जिलाधिकारी को  प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान राजेंद्र सिंह कोली मीडिया प्रभारी संयुक्त मोर्चा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा विभिन्न जनपदों में रैली निकालकर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को आगाह किया कि अगर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया गया, तब देश का 70 लाख एन.पी.एस. कर्मचारी सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। मोर्चा के जिला संयोजक नरेश गंगवार ने संयुक्त रूप से कहा कि संयुक्त मोर्चा ने पेंशन शंखनाद रैली का आगाज कर दिया है। जिसकी आज एक झलक जनपद बरेली में दिखाई गई है। अगर सरकार ने यह मांगे नहीं मानी तो यह आंदोलन जन आंदोलन के रूप में उतरेगा।

 

 

ज्ञापन सौंपा जाने के दौरान राजेंद्र सिंह कोली मीडिया प्रभारी के अलावा बसंत लाल गौतम, संजीत शर्मा, सोहन लाल वर्मा, अनिल कुमार, समीक्षा सिंह, छोटेलाल बाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र गंगवार, किशन लाल बाल्मीकि, विमला देवी, संतोषी देवी सहित हजारों की संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बंद मकान का ताला काटकर नगदी व बाइक ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…

13 hours

युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटा

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…

15 hours

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

  शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…

16 hours

अवैध चाकू और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

16 hours

उधारी मांगने पर अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…

16 hours

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

आंवला।  अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…

16 hours