शहर

स्मार्ट सिटी के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए : मंडलायुक्त

Advertisement


बरेली । मंडलायुक्त श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
मंडलायुक्त आज कमिश्नरी सभागार में स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में नगर आयुक्त श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, अपर नगर आयुक्त  सुनील  कुमार, मुख्य अभियन्ता नगर निगम  वी.के. सिंह, नोडल अधिकारी  हदृय प्रकाश नारायण, सहायक अभियन्ता स्मार्ट सिटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं से राजस्व प्राप्ति हो सकती है, उसकी नियमानुसार कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने मल्टीमीडिया लेजर फाउंटेन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मल्टीमीडिया लेजर फाउंटेन में शो को समय समय पर बदला जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग देखने के लिए आए।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

जानिए किस प्रत्याशी और प्रशासनिक अधिकारी ने वोटिंग के दौरान क्या कहा

सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी ने किया मतदान  सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह…

5 mins

आंवला विधानसभा क्षेत्र में  58% हुआ मतदान

  आंवला। आंवला विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सुबह 7:00 बजे मतदान…

14 mins

शीशगढ़ में पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण 57.76 प्रतिशत हुआ मतदान

शीशगढ़।लोक सभा के तीसरे चरण का बरेली के शीशगढ़ में हुआ चुनाव पुलिस अभिरक्षा में…

21 mins

आंवला में शांतिपूर्ण मतदान के साथ मतदान बहिष्कार की भी आई खबरें

बरेली लोकसभा  की आंवला सीट  पर मतदाताओं में उत्साह गजब का रहा ।  चुनाव के…

28 mins

लोकतंत्र का पर्व बरेली वासियों के लिए रहा कुछ खट्टा और मीठा , जानिए कैसे

महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक बूथ मतदान केंद्र पर महिलाओं के लिए पिंक बूथ…

38 mins

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

अधिकारियों के समझाने पर बाद में किया मतदान  बरेली।  मीरगंज के गांव खमरिया सानी में…

47 mins