शहर

EXCLUSIVE : अब लोग झुमका नहीं शहर के घंटाघर को तलाशेंगे  ,नगर निगम की पहल से घंटाघर बनकर तैयार ,,

Advertisement
बरेली | नगर निगम की स्मार्ट सिटी प्लान के तहत तैयार हो रहे घंटाघर जल्द बनकर तैयार होने वाले है | घंटाघर को इस समय सजाने का काम चल रहा है | जल्द कुतुबखाने सहित आसपास के क्षेत्र में व्यापार करने वाले लोग घंटे की आवाज सुनकर समय का पता लगा सकेंगे | माना जा रहा है घंटाघर के निर्माण होने से शहर में आने वाले लोग झुमका खरीदने से पहले घंटाघर घूमने आएंगे और उसकी खूबसूरती को भी निहारेंगे | नगर निगम ने घंटाघर को बनाने के लिए लाखों रूपए का बजट भी खर्च किया है | घंटाघर के चारों ओर डिजिटल घड़ियाँ  लगाने के साथ  अनाउंसमेंट की व्यवस्था की है | घंटाघर के नजारा का मजा लेने के लिए बैठने की व्यवस्था की है | जानकारी के मुताबिक नगर निगम यहां आने वाले शहरवासियों के लिए खाने पीने के लिए कैंटीन की व्यवस्था भी करने वाला है | इस जगह पर फाउंटेन भी लगाने की तैयारी हो रही है | जल्द यहां लोग घंटाघर के पास लोग बैठकर सेल्फी का मजा ले सकेंगे |
कुतुबखाने बाजार में जूते का कारोबार करने वाले गुलरेज का कहना है कि बरेली के घंटाघर  को बरेली की पहचान के रूप में देखा जाता है |  बताया यह भी जाता है कि घंटाघर के आसपास व्यापार करने वाली व्यापारी अपनी घड़ियों को घंटाघर से मिलान किया करते थे |  पुराने घंटाघर की घड़ियाँ भी  काफी समय से बंद थी | इस वजह से नगर निगम ने घंटाघर के पुनर्निर्माण का फैसला लिया था | आज नया घंटाघर बनकर भी करीब करीब तैयार है | जो पहले से भी ज्यादा सुन्दर है | घंटाघर के निर्माण से  एक बार फिर शहर का पुराना इतिहास जिन्दा होने की उम्मीद बढ़ गई है |समाजसेवी पम्मी वारसी ने  उन्होंने वर्ष 2021 में घंटाघर के पुनर्निर्माण की मांग की थी | उस समय स्मार्ट सिटी की योजना बनी ही थी | 31 साल तक घंटाघर में लगी हुई घड़िया चली ही नहीं थी | घंटघर जर्जर अवस्था में था |
जानिए कुतुबखाने नाम पड़ने के पीछे की कहानी
कुतुबखाना एक उर्दू का शब्द है जिसका मतलब पुस्तकालय | इतिहासकारों के मुताबिक ब्रिटिश काल में 1868 में इसी जगह पर एक टाउन हॉल के नाम से एक इमारत बनाई गई थी | उस समय यह जगह शहर का प्रमुख केंद्र हुआ करता था |  अंग्रेज इस इमारत का का प्रयोग कार्यालय के साथ सार्वजनिक उपयोग के तौर पर किया करते थे | बाद में इस जगह के आसपास बाजार बीएस गया जिसे आज कुतुबखाना बाजार के नाम से जाना जाता है |
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली -पुल से गिरी , ड्राइवर की मौके पर मौत

राजकुमार , बरेली :  फतेहगंज पश्चिमी में  सोमवार सुबह को ट्रेक्टर का एक्सल टूटने से…

14 mins

बुझिया जनूबी में ग्रामीणों ने सात मई को होने वाले मतदान बहिष्कार की निकाली रैली रोड नहीं तो वोट नहीं

भोजीपुरा। गांव बुझिया जनूबी में सड़क निर्माण को लेकर मतदान बहिष्कार की रैली निकालना ग्रामीणों…

12 hours

तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर ,घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान हुई मौत

शीशगढ़ ।रोड किनारे पैदल चल रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर…

12 hours

मोटरसाइकिल एजेंसी के ताले तोड़कर हजारों की हुई चोरी

आंवला।  सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम व चेक पोस्ट हरदासपुर में मोनू गुप्ता की हीरो…

14 hours

भाजपा ने एनजीओ सम्मेलन करके माँगा जन -समर्थन

बरेली। भाजपा ने रविवार को  एनजीओ सम्मेलन खुशहाली सभागार में आयोजित किया गया जिसमें वन…

15 hours

अखिलेश का भाजपा पर तंज : बरेली की जनता सुरमा लगाकर भाजपा को करेगी विदा

2024 का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव  मोदी की फिल्म हो गई है फ्लॉप  बरेली। …

15 hours