शहर

यूनिटी संस्था की मुहिम : अधिकारियों के घर महिलाओं ने पौधे रोपित कर वृक्षारोपण का दिया संदेश ,

Advertisement

 

कमलेश शर्मा ,
शाहजहांपुर |  शहर को हरा भरा बनाने के लिए अब महिलाएं भी वृक्षारोपण की मुहिम में जुट गई है। सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम के नारे के संकल्प के साथ यूनिटी संस्था की महिलाएं अब अधिकारियों की घरों में वृक्षारोपण कर रही है। इस मुहिम मे अधिकारियों की पत्नी को भी जोड़ा गया है। इसी के चलते यूनिटी संस्था ने आज पुलिस अधीक्षक आनंद के आवास पहुंचकर समाज सेवी डॉक्टर संगीता मोहन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक की पत्नी श्रीमती देवी आनंद को चीफ गेस्ट बनाते हुए फलदार और जड़ी बूटियों वाले पौधों का वृक्षारोपण कर मुहिम की शुरुआत की गई।

 

इस मौके पर यूनिटी संस्था की संगीता मोहन ने बताया कि यूनिटी संस्था हमेशा से पर्यावरण के लिए काम करती रही है | पॉलीथिन वैन होने पर उनकी संस्था लोगों को जागरूक कर रही है  पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करे |  स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है | आज संस्था ने धरा के श्रृंगार के श्रीमती देवी आनंद के प्रांगण में  कई प्रकार के पौधे लगाए है | इसमें फलदार के साथ छायादार वृक्ष है | एसपी एस आनंद की धर्म पत्नी श्रीमती देवी आनंद ने बताया कि उनसे यूनिटी संस्था की मित्रों  ने उनके मैदान में वृक्ष लगाने की इच्छा जाहिर की थी जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है | वह भी इस सामाजिक काम में अपनी भूमिका को दर्ज कराना चाहती है |
जानकारी के मुताबिक यूनिटी संस्था की महिलाएं शक्ति वन घर घर स्थापना करेगी जहां वह हर अधिकारियों के आवासों पर वृक्षारोपण कर ना केवल पेड़ पौधों को संरक्षण दिलाएगा बल्कि सुरक्षा के साथ सभी पेड़ों को हरा-भरा कर पर्यावरण के लिए मददगार साबित करायेगी। संस्था के सदस्य प्राची,रेनू,रूपम,प्रतिभा,रिशु,राजुल,अध्यक्ष एकता अग्रवाल,रचना मोहन,रोली,टंडन आदि मौजूद रही।
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

कार की टक्कर से ई रिक्शा सवार दो छात्रायें हुई घायल

बहेड़ी। एक तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर में ई…

3 hours

सिंह राशि के जातकों को रखना है विशेष ध्यान , जानिए अपना राशिफल

  दैनिक राशिफल ।। 12 मई दिन रविवार ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला कानपुर वाले,   मेष,…

3 hours

विवाहिता को दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाला पति सहित 7 पर मुकदमा दर्ज

फतेहगंज पश्चिमी । दहेज की खातिर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया।पीड़ित महिला…

3 hours

आकाशीय बिजली गिरने से प्राचीन मंदिर का ऊपरी हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

आंवला। नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा में शिव मंदिर चौक में स्थित भगवान शिव के…

4 hours

बरेली में श्री मद भागवत कथा 14 मई से

बरेली ।पवित्र पावन श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सभी…

4 hours

आंधी और बारिश ने उड़ाई सिरौली क्षेत्र की बिजली

सिरौली। शनिवार की सुबह तड़के आई आंधी और बारिश के चलते सिरौली क्षेत्र की विद्युत…

4 hours