बरेली | प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धर्मकांटे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां कुछ दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने वाली दुकानें मोटरसाइकिल मैकेनिक, रजाई गद्दे और पिंचर जोड़ने वालों की थी। आग से तीनो दुकानें जलकर राख हो गई। दुकानों में रखा लाखो का सामान एवं दो पहिया वाहन जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही फायर बिरग्रेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुँच कर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर पाई। आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि यह आग किसी ने साजिश के चलते लगवाई है।
दुकानदार चरण सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में अचानक आग लग | उन्हें शक है किसी ने उनकी दुकान में साजिशन आग लगवाई है | सुनील कुमार बाल्मीकि ने बताया कि उन्हें नहीं पता किसने आग लगवाई लेकिन कुछ लोग यहां की सम्पत्ति पर अपनी नजर बनाये हुए है | फायर ऑफिसर बिपिन कुमार बंसल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते है फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए तुरंत भेजी गई | आग बहुत भयंकर थी | आग पर कड़ी मसक्कत के बाद काबू पाया गया है | आग लगने की अभी वजह स्पष्ट नहीं है | घटना की जांच की जाएगी |
फतेहगंज पूर्वी। गुरुवार देर रात घर में घुसे चोर। चोरों ने सोने के जेवरात गायब…
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को…
शीशगढ़। बहेड़ी शीशगढ़ मार्ग पर ट्रक चालक को नींद की झपकी आने पर ट्रक अनियंत्रित…
सिरौली। वीर शिरोमणि माहराणा प्रताप की जयंती उपलक्ष में नगर सिरौली के मोहल्ला नई बस्ती…
राशिफल :11 मई दिन शनिवार वर्ष 2024 ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला, मेष, धैर्यशीलता बनाए रखें…
बरेली। शहर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सैयद एहतेशाम…