शहर

ऑपरेशन पाताल:  हाफिजगंज पुलिस ने अवैध असलहों की फैक्ट्री का  किया भंडाफोड़ , एक गिरफ्तार , एक फरार

Advertisement
बरेली |  हाफिजगंज थाना पुलिस ने  जिले के टॉप टेन बदमाश तस्लीम को गिरफ्तार किया है | यह गिरफ्तारी हाफिजगंज पुलिस ने ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत की है | पुलिस  मुताबिक  अभियुक्त थाना क्षेत्र में अवैध फैक्ट्री चला रहा था | पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में बने -अधबने असलहों को बरामद के साथ असलहे बनाने के उपकरण भी बरामद किये है |
हाफिजगंज  पुलिस ने अपनी  प्रेस रिलीज में बताया है कि टॉप टेन बदमाश तस्लीम पुत्र छुटके निवासी लाड़पुर उस्मान थाना हाफिजगंज को अवैध फैक्ट्री चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है | तस्लीम के ऊपर नवाबगंज थाना क्षेत्र के साथ अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज है | आज  जब पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारा तो पुलिस ने मौके से तस्लीम को गिरफ्तार करने एक साथ बड़ी संख्या में  बने -अधबने असलहों को बरामद किया है ,जबकि तस्लीम का एक साथी मुस्ताक अहमद पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है |

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑपरेशन पाताल  के तहत अपराधी तस्लीम को गिरफ्तार किया गया है | पुलिस ने तस्लीम द्वारा चलाई जा रही अवैध असलहों की फैक्ट्री को पकड़ा है | मौके से बने अधबने असलहों के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है | तस्लीम के एक शातिर अपराधी है उस पर  हाफिजगंज थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है | पुलिस तस्लीम से यह जाने की कोशिश कर रही है यह असलहे बनाकर किसे  बेचता था और पूर्व में किसे किसे  बेचे है | अपराधी को पकड़कर माननीय न्यायलय भेजा जा रहा है जहां कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेजा जायेगा |
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

update :लूट और हत्या में एसएसपी ने इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। मंगलवार को शाही थाना क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर…

2 hours

अगस्त माह तक किसानों को फसल सिंचाई के लिए मिलता रहेगा पानी

भगवान स्वरुप राठौर शीशगढ़।किसान कल्याण समिति की देखरेख में किसानों की कारसेवा से बनाया गया…

15 hours

वीडियो वायरल करके मुख्यमंत्री को मृत घोषित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मृत घोषित करने वाला युवक को किला पुलिस नें गिरफ्तार…

15 hours

फतेहगंज में आइसक्रीम विक्रेता की पेंचकस मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

मीरगंज। आइसक्रीम को लेकर हुये मामूली विवाद में पेंचकस  मारकर युवक को मौत के घाट…

16 hours

ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न देने पर बेटी की हत्या का लगाया आरोप। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

आंवला:-अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैनी शिवनगर निवासी महिला ने अलीगंज पुलिस से शिकायत कर…

17 hours

मजदूर को मजदूरी न देने का आरोप

फतेहगंज पूर्वी।काफी समय मजदूरी करने पर भी दबंग ने मजदूरी नहीं दी।बार-बार मजदूरी मांगने पर…

17 hours