मानव सेवा क्लब ने अनाथालय में बाटी होली की खुशियां

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को आर्य समाज अनाथालय में होली उत्सव औऱ रंगारंग कार्यक्रम अनाथ बच्चों के साथ मनाया गया। उनसे होली के गीत सुने और सुनाए गए बच्चों ने होली के गीत पर नृत्य किया। बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल,हार और टोपियां पहनाकर खुशियां बांटने का प्रयास किया। गुझिया और अन्य पसंद की चीजें बच्चों को खिलाई गयीं। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर त्यौहार पर आते है और बच्चों को खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,डी. डी. शर्मा, संजय रस्तोगी, निर्भय सक्सेना, ब्रजेश कुमार सक्सेना, वेदप्रकाश सक्सेना, किरन सक्सेना, सत्या शर्मा और डा. पाठक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज