ईद के पर्व पर सिरौली पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल,मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई सिंह

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

सिरौली। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार को ईद के पर्व की मुबारकबाद देने के लिए सिरौली पहुंचे। अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नईम अंसारी ने ईद के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा जहां कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे सर्वप्रथम लोगों ने मंत्री धर्मपाल सिंह को फूल मलाई डालकर ईद की मुबारकबाद दी।

 

 

इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को ईद की दिली मुबारकबाद दी। इस दौरान धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश में सी ए ए कानून लागू हो गया है विपक्ष पार्टी भोले वाले लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। मुसलमान भाइयों से कहा जा रहा है कि यह कानून लागू होने से मुसलमान लोगों की नागरिकता को छीन ली जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है।

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी कभी भी भेदभाव नहीं करती है वह सब का साथ सबका विकास को लेकर चलती है। इसलिए मुसलमान भाइयों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने ईद के पर्व पर सभी को मुबारकबाद दी। कार्यक्रम के समापन में आए हुए लोगों को जलपान की बड़ी सुंदर व्यवस्था नईम अंसारी द्वारा की गई। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नईम अंसारी, रामप्रकाश रस्तोगी,यशू वैश्य गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुरेश पांडे, पुनीत कुमार गुप्ता, अमन यादव,संदीप गौड पूर्व सभासद तस्लीम अंसारी,केसर अंसारी,सबलू अंसारी, मुबसिर अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment