Budaun News: दबंग ने उधार के रूपए मांगने पर दिव्यांग युवक की पिटाई 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बदायूं  | उसहैत क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव में उधार के पैसे मांगने में एक दिव्यांग युवक की  एक दबंग ने पिटाई कर दी | पिटाई में युवक घायल हो गया | पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है | पुलिस ने पीड़ित को न्याय देने की बात कही है | पीड़ित का कहना है कि लोगों ने उसकी पिटाई के दौरान वीडियो भी बनाकर वायरल लार दिया है |

जानकारी के मुताबिक सोमवार को बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव में दिव्यांग लियाकत अपने ही गांव के कल्लू के साथ भट्टे पर काम करने  गया था |  बताया जाता है कि इसी दौरान  दिव्यांग लियाकत ने कल्लू को  उधार दिए गए  अपने ₹2500 मांग लिए।  इसी बात से  कल्लू  लियाकत पर आग बबूला हो गया और उसने दिव्यांग लियाकत को मारना पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे बचाया।  दिव्यांग लियाकत ने  घटना के सम्बन्ध में थाने में शिकायत की है साथ ही आरोपी पर  कार्रवाई की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज