बिलाल घोसी के ऊपर ब्लूटूथ बर्ड्स चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली । मोबाइल की दुकान से  ब्लूटूथ बर्ड्स चोरी के मामले में बिलाल घोसी पर दुकानदार की शिकायत पर एक मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही इस संबंध में एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल होने की खबर हैं वही पीड़ित दुकानदार ने आरोपी बिलाल घोसी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई हैं।

 

 

थाना प्रेम नगर के वीर सावरकर नगर निवासी कमल कुमार राणा पुत्र प्रेम राज राणा की राजेंद्र नगर सिलेक्शन पॉइंट चौराहे पर मोबाइल फोन का शोरूम है। उन्होंने बताया कि बीती रात साढ़े नौ बजे उनकी दुकान पर एक युवक ब्लूटूथ बर्ड्स लेने आया दुकान पर काम कर रहे हैं युवक ने उस युवक को दो -चार ब्लूटूथ बर्ड्स दिखाई इस बीच काम कर रहे स्टाफ का ध्यान भटकने पर युवक ब्लूटूथ बर्ड्स चोरी कर वहां से फरार हो गया।

 

 

वही काम कर रहे हैं स्टाफ ने जब युवक का पीछा किया तो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर अन्य साथी के साथ भाग निकला। वही सीसीटीवी फुटेज में युवक की पहचान कराई गई तों आरोपी युवक थाना प्रेम नगर के बानखाना निवासी बिलाल घोसी के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज