भाजपा सरकार बन गई ‘लीक सरकार,बरेली में इमरान मसूद का हमला, बोले- NEET से युवाओं का भरोसा टूटा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली  में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Imran Masood ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और भाजपा की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बरेली, आंवला और सिरौली पहुंचे इमरान मसूद ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला। मसूद ने कहा कि बंगाल में चुनाव भाजपा और जनता के बीच नहीं, बल्कि चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।

वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि यह चुनाव विपक्ष को समझदारी के साथ लड़ना होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को हराने का काम केवल कांग्रेस कर सकती है, क्योंकि कांग्रेस जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती।

प्रधानमंत्री के एक साल तक सोना न खरीदने वाले बयान पर तंज कसते हुए मसूद ने कहा, “कल को प्रधानमंत्री कहेंगे कि जितना रुपया रखा है, वह भी हमें दान कर दो।” उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है और लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है।

NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा सरकार को “लीक सरकार” बताया। मसूद ने कहा कि सरकार कार्रवाई के नाम पर केवल शोर मचाती है, जबकि पेपर लीक कराने वाले लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में डाल दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज