डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार हुए घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।शनिवार शाम के समय नेशनल हाइवे के माधौपुर ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित बाइक सवार दो लोग डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल हो गए।पुलिस ने दोनो को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेजा है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना के गांव रसूला चौधरी निवासी भूरे श्रीवास्तव और उनके एक रिश्तेदार अनुज श्रीवास्तव निवासी गांव गोकुलपुरा थाना सीबीगंज बाइक के द्वारा बरेली से लौट रहे थे।माधौपुर ओवरब्रिज के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।जिससे दोनो लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को एंबुलेंस के द्वारा बरेली निजी अस्पताल भेज दिया।जहां भूरे श्रीवास्तव की हालत नाजुक बताई जाती है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज