ट्राला की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

प्रदीप कुमार

आंवला । बदायूं मार्ग पर शुक्रवार को गन्ने से ओवरलोड ट्राला ने एक बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया । और गन्ने से भरे ट्राला को कब्जे में ले लिया। आंवला क्षेत्र में गुलेली ग्राम निवासी वीरेंद्र पुत्र राजा राम (30 ) अपनी बाइक से साथियों के साथ ईंट भट्टे पर आया था ।

 

 

मृतक के छोटे भाई धर्मवीर ने बताया उसके भाई बाइक से गांव के साथियों के साथ बीहट में स्थित एक ईंट भट्टे पर गए थे और जब वह वापस आ रहे थे तभी बदायूं आंवला मार्ग पर बीहट मंदिर के समीप सामने से आ रहे गन्ने से भरे ओवरलोड ट्राला के पहिए के नीचे आ गये और कुचलकर मौत हो गई।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कर परिवार को सूचना दी।साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक अपने सात भाइयों में चौथे नंबर का था और वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटे एक बेटी छोड़ गया है ।परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आंवला पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज