भारत रत्न अटल सम्मान से बरेली की भावना सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की स्वर्ण जयंती पर भारत रत्न अटल सम्मान समारोह में बरेली की भावना कंचन रायज़ादा को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भावना कंचन रायज़ादा को उनकी उत्कृष्ट काव्य शैली और सामाजिक योगदान के लिए भारत रत्न अटल अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।

 

 

कार्यक्रम पीएमडब्लूजेए के तत्वाधान में पं.दीन दयाल उपाध्याय भवन,लखनऊ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्ता भाटिया, भूतपूर्व सांसद,के अलावा देश-विदेश से आए प्रतिष्ठित कवियों, कवियित्रियों, कलाकारों, डॉक्टरों, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम काआयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीमा सिन्हा ने किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज