राधा-रानी के छठी के उपलक्ष्य में हुआ भंडारा।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।। कांवड़ सेवा के सेवकों के तत्वावधान में राधा-रानी के छठी के उपलक्ष्य में कस्बे की मुख्य बाजार में भंडारा किया गया भंडारा में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। कांवड़ सेवा के सेबकों के तत्वावधान में राधा रानी के जन्म उत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को कस्बे की मुख्य बाजार में खादी आश्रम की दुकान के बरारबर में भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक चले भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।राजकपूर गुप्ता ने बताया कि राधा अष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया गया है। राधा रानी की असीम कृपा से हर साल भंडारा किया जाता है जिसमें सभी का सहयोग मिलता है। सहयोग में अजय अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, गोविंन्द गुप्ता, राहुल अग्रवाल, अमित सिंह, पंकज शर्मा, संजय चौहान, सौरभ पाठक, प्रेम पाल गंगवार, सतीश गुप्ता, शीलू सिंह,अंश गुप्ता,कमल गुप्ता के साथ आदि भक्तगण मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज