बहेड़ी पुलिस ने 600 ग्राम अफीम के साथ एक दबोचा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। कोतवाली पुलिस ने टीम बनाकर अंतर्राजीय बॉर्डर के बैरियर आमडंडा पर चेकिंग के दौरान जावेद पुत्र अब्दुल कयूम निवासी मोहल्ला शेखूपुर ताज मस्जिद के पास कस्बा बहेड़ी को 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रवीण सोलंकी ने बताया कि पुलिस टीम नंदा बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान जावेद पुत्र अब्दुल कयूम को शक के आधार पर चेकिंग की तो उसके पास से 600 ग्राम अफीम बरामद हुई।

 

 

 

थाना कोतवाली पर जावेद पुत्र अब्दुल कलाम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्बा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल शांति स्वरूप, कांस्टेबल दुर्गेश आदि रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज