बरेली क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य और बरेली मेयर उमेश गौतम का व्यापारियों ने किया स्वागत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार 

फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य और बरेली महापौर उमेश गौतम का हिमांशु ट्रेडर्स पर कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में आज ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बरेली प्रभारी दुर्गविजय शाक्य और बरेली महापौर उमेश गौतम ने दूसरे चरण में भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए आज फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के व्यापारियों से संपर्क कर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं।

 

 

इस मौके पर हिमांशु ट्रेडर्स शोरूम पर कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी प्रवीन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल, अनंत अग्रवाल आदि ने में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बरेली प्रभारी दुर्गविजय शाक्य और बरेली महापौर उमेश गौतम ने सभी व्यापारियों से भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़ने एवं और लोगों को जोड़ने की अपील की। और इस मौके पर उन्होंने केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

 

 

इस मौके पर व्यापारी विनोद अग्रवाल, वेद सिंगल, शोभित अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, सूचित अग्रवाल जतिन अग्रवाल, राहुल गुप्ता, प्रेम प्रकाश गर्ग, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह आदि व्यापारी शामिल रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज