बरेली पुलिस ने 16 लाख कीमत के चोरी एवं खोए 94 मोबाइल बरामद किए

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । पुलिस  सर्विलांस टीम ने कई ब्रांडेड कंपनियों के खोये एवं चोरी हुए  94 मोबाइल को बरामद किया है । इन बरामद मोबाइल की कीमत 16 लाख रुपये के आसपास बताई गई है। पुलिस के मुताबिक  जिले में  94 से अधिक मोबाइलों के खोने एवं चोरी के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। शिकायत मिलने के बाद सर्विलांस की टीम ने मोबाइलों को रिकवरी करने के संबंध में   काम शुरू इसके बाद पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों 94  मोबाइल बरामद किए ।
एसपी अंशिका वर्मा ने बताया कि  खोए एवं चोरी हुए 94  मोबाइल जिनकी कीमत 16 लाख रुपये के आसपास है । उनके  मालिकों को बरामद करके  लौटाया गया  है । इस दौरान मोबाइल मालिक बरेली पुलिस की कार्यशैली से खुश दिखाई दिए। मोबाइल मालिकों ने बताया कि उन्हें कम ही उम्मीद ही थी कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाइल बरामद होगा , लेकिन पुलिस ने उनका मोबाइल बरामद करने के साथ उन्हें  वापस भी किया है। वह बरेली पुलिस को धन्यवाद देना चाहते है। बता दें कि बरेली पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में 464 से अधिक खोए एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद किए है
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज