Bareilly News: योग दिवस पर प्राइमरी स्कूल राफियाबाद में अध्यापिकाओं सहित बच्चों ने किया योगाभ्यास,    ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अमृत सप्ताह के तहत  फतेहगंज पश्चिमी के प्राइमरी विद्यालय रफियाबाद  में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह ने छात्र – छात्राओं सहित स्टाफ को योग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए योग क्रियाओं के माध्यम से जागरूक किया

 

प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह ने बताया  कि  प्रत्येक व्यक्ति को अपने दिनचर्या में योग को सम्मिलित करना चाहिए। योग से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां भी करीब नहीं आती हैं। इस मौके पर  सहायक अध्यापिका गीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज