बरेली कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव को अवैध तमंचे के साथ  ललिता देवी के मंदिर के पास से  15 जनवरी को  गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि हिस्ट्री शीटर अंकित यादव अवैध तमंचे को लेकर अपने साथ घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर अंकित यादव को घेराबंदी करके गिरफ्तार करने के साथ उसके पास से एक अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस को बरामद कर लिया। आरोपी को आज माननीय कोर्ट के सामने पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment