बरेली।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना इज्जतनगर क्षेत्र के कृष पटेल, थाना शेरगढ़ क्षेत्र के चन्द्रबाबू नायडू उर्फ चेतन, थाना शीशगढ़ क्षेत्र के नदीम उर्फ एली तथा थाना शेरगढ़ क्षेत्र के नन्हे को जिला बदर किया गया है। इन सभी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
प्रशासन का कहना है कि संबंधित व्यक्तियों की गतिविधियां कानून-व्यवस्था और सामाजिक शांति के लिए चुनौती बन रही थीं। इनके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों का संज्ञान लेते हुए जिला बदर की कार्रवाई की गई है, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। समाज में भय, अशांति और अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार जिला बदर, गैंगस्टर और अन्य प्रभावी कानूनी कार्रवाइयां की जा रही हैं। इसी क्रम में बरेली प्रशासन की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।




