खबर अपडेट: बड़ा बाईपास हादसा,बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, चालक समेत 3 घायल

SHARE:

बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के परधोली गांव के पास बड़ा बाईपास पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 5 हो गया है, जबकि बोलेरो चालक समेत तीन लोग घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मिनी बाईपास स्थित नवोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 


जानकारी के अनुसार, लखनऊ दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों का विवरण इस प्रकार है:
मनमोहन सिंह पुत्र नत्थूलाल निवासी टांडा सिकन्दरपुर, नगरिया विक्रम, जनपद बरेली
सिकन्दर पुत्र दुर्गेश कुमार निवासी कल्याणपुर, चकतीर्थ, जनपद पीलीभीत
एक अज्ञात व्यक्ति
साहबजाद खान पुत्र बाले खान निवासी अटाकायस्थान, थाना सीबीगंज, बरेली
मुमताज पुत्र इमदाज खान निवासी अटाकायस्थान, थाना सीबीगंज, बरेली

वहीं घायलों में बोलेरो चालक प्रिंस और दो बच्चे शामिल हैं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से नवोदय हॉस्पिटल मिनी बाईपास भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला। फंसे लोगों को निकालने के लिए कटर सहित अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य वजह माना जा रहा है।हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!