बारादरी पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली के बारादरी पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचों के साथ थाना क्षेत्र के सहसवानी टोला मंदिर के पास से दो युवकों को एक मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात साढ़े 11 बजे एक मुखबिर से सूचना एक मुखबिर से सूचना मिली कि अंधेरे में दो युवक हथियार लेकर खड़े है। पुलिस ने जब घेराबंदी करके दोनों को पकड़ा तो दोनों के पास से एक एक अवैध तमंचे के साथ कारतूस बरामद हुए ।

 

 

पकड़े गए दोनों युवकों में से एक अंशु पटेल पुत्र हरीश पटेल निवासी जगतपुर थाना बारादरी , दूसरा आयुष ठाकुर पुत्र देवेंद्र ठाकुर निवासी बुखारपुरा थाना बारादरी है। दोनों आरोपियों को माननीय कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है इसके बाद कोर्ट के ही आदेश पर जेल भेजा जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज