बदायूं की घटना :बाइक सवार भाई-बहन नीलगाय से टकराये, दोनों की मौत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं।  थाना उघैती क्षेत्र के उईया गांव के रहने वाले 30 वर्षीय चंद्रभान पुत्र राजेंद्र तथा उसकी बहन रेखा सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार को चंद्रभान अपनी बहन रेखा को छोड़ने बाइक से अपने गांव उईया गांव जा रहा था। उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरामयखेड़ा के पास नीलगाय से टकरा गया। जिसमें चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बहन रेखा की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

 

मौत की सूचना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि रेखा सदर कोतवाली में संविदा कर्मचारी थी और खाना बनाने का कार्य करती थी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की नीलगाय की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment