मिशन शक्ति फेज़ 5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति – फेज 5 शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में मोहल्ला गोटियां सिंह में कैंप लगाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे थाना बहेड़ी की महिला सब इंस्पेक्टर काजल कौशल ने वहां मौजूद महिलाओं को सुरक्षा के टिप्स दिए और बच्चियों को सशक्तिकरण के बारे में बताया।
मिशन शक्ति – फेज 5 का शारदीय नवरात्रि में शुरुआत करने का फैसला लिया गया है।

 

 

मोहल्ला गौटिया सिंह में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार व एसएचओ संजय तोमर ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सशक्त बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस मौके पर सिपाही प्रशांत सिंह व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज