तेज रफ्तार वाहन ने बारात की ठेली को मारी टक्कर, तीन की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

बरेली । शाही क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। ग्राम खिदयपुर से आनंदपुर जा रही एक बारात की ठेली को बीती रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना 3 और 4 मई की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात में शामिल 8–10 लोग पैदल चल रहे थे। जब जुलूस आनंदपुर में सोमपाल मिस्त्री की दुकान के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे वाहन ने ठेली में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रोहित कुमार (16), निवासी बकेनिया वीरपुर, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सचिन (16) और मोहित (14) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें संजीव (17) भी शामिल हैं।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। शाही थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि कानून व्यवस्था नियंत्रण में है और घटना की जांच जारी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज