फरीदपुर में मायके से बहू के नहीं आने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, पुलिस जांच में जुटी,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।फरीदपुर के युवक ने पत्नी के मायके से नहीं आने पर नाराज होकर आत्महत्या कर ली। फरीदपुर कस्बे की मोहल्ला बक्सरिया निवासी राजा पुत्र मैकू की शादी तीन महा पूर्व जिला शाहजहांपुर की युवती से हुई थी । मृतक के परिजनों के मुताबिक 4 दिन पूर्व युवती के पिता अपनी पुत्री को उसकी ससुराल से अपने साथ शाहजहांपुर ले गए थे जिस पर युवक शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी की विदा कराने गया था।

 

 

सुसराल में विदा करने को लेकर युवक और उसके ससुरालियों में कहासुनी हो गई। बाद में मृतक बिना पत्नी के ही अपने घर वापस आ गया और रात्रि में किसी भी समय उसने घर में लगे गुंडे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज