अंसारी समाज को मिला युवा चेहरा, शाहनवाज़ अंसारी बने उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव

SHARE:

बरेली के युवा सामाजिक कार्यकर्ता शाहनवाज़ अंसारी को राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से समाज में नए नेतृत्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

 

शाहनवाज़ अंसारी को राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन ने उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी आधिकारिक नामांकन पत्र के माध्यम से यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
आशियाना कॉलोनी, महानगर बरेली के रहने वाले शाहनवाज़ अंसारी को यह पद देते हुए संगठन ने उनके कार्यों और समाज सेवा के प्रति समर्पण पर भरोसा जताया है। पदाधिकारियों का कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाएंगे।

इस अवसर पर संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नौशाद अंसारी ने कहा कि शाहनवाज़ की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज को एकजुट करने की दिशा में मजबूती आएगी।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन देशभर में अंसारी समाज का एक प्रमुख मंच माना जाता है, जो सामाजिक एकता, शिक्षा और प्रगति के लिए लगातार कार्यरत है।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव शाहनवाज़ अंसारी ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान, युवाओं को जोड़ने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!