प्रेमनगर पुलिस पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने जेल भेजा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली : बांके  की छावनी में गश्त कर रही पुलिस टीम पर  दीवाली के दिन कुछ लोगों ने हमले कर  पुलिस वालों को घायल कर दिया था ।इस संबंध में पहले भी कई लोगों  को गिरफ्तार किया था आज पुलिस ने उन्ही हमलावरों में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया हैं।

 

थाना प्रेमनगर पुलिस टीम ने दीपावली पर बांके की छावनी में गश्त कर रही पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला किया था। जिसके बाद पुलिस ने हमला करने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

 

 

जिसमें हवालात से निकलते हुए आरोपी पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आए थे। वही इसी कड़ी में पुलिस ने आज थाना प्रेम नगर के बांके की छावनी निवासी रुस्तम पुत्र रामचंद्र को गिरफ्तार किया।सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक बीएनएस व सात सीएल एक्ट में आरोपी युवक वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज