आंवला पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के गांव भूरीपुर में रेलवे क्रॉसिंग की तरफ आने वाले रास्ते से गुरुवार की रात्रि में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।ग्राम भूरीपुर निवासी भगवान स्वरूप ने अपने पिता बृजपाल की हत्या होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

 

 

जिसमें वांछित चल रहे अभियुक्त गौरव निवासी भतरी गोवर्धन थाना बिल्सी जिला बदायूं को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात्रि में रेलवे क्रॉसिंग की तरफ आने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया और गुरुवार को ही 2:00 बजे नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय भेजा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, उप निरीक्षक बिहारी लाल, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल मिमेश कुमार, महेश कुमार शामिल रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज