अज्ञात वाहन की  टक्कर में आंवला बार अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। तहसील आंवला के बार एसोसिएशन अध्यक्ष अगरपाल सिंह एडवोकेट को रामनगर रोड पर देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन उन्हें उपचार हेतु जिले के एक निजी अस्पताल में ले गये हैं।बताया जाता है कि बार अध्यक्ष के साथ यह घटना प्रगति नगर कॉलोनी के समीप घटी है।
उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल यह जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है कि परिवार ने मामले की शिकायत संबंधित पुलिस से की है या फिर नहीं।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज