अमित गिहार बने समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव ने बरेली के चौपुला गिहार बस्ती निवासी अमित गिहार को बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी बरेली का महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर मनोनीत किया है।अमित गिहार को अजय कुमार सिंह के स्थान पर महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

 

 

अमित गिहार लम्बे समय से पार्टी में सक्रिय हैं तथा वर्तमान में महानगर कार्यकारिणी में सचिव पद पर जिम्मेदारी से कार्य कर रहें थे।
अमित गिहार को सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की संस्तुति पर बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, बरेली का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इनके मनोनयन पर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सुजीत भारती, गोविन्द सैनी, गौरव सक्सेना, वरुण राजपूत आदि ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज