जमीन विवाद में अपहरण की आशंका के बीच लापता किशोर घर लौटा, नशे की हालत में मिला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ 16 वर्षीय किशोर मंगलवार सुबह अपने घर लौट आया। किशोर के वापस आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि किशोर नशे की हालत में है और फिलहाल वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा है। पुलिस अब उसका मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है।

 

रामगंगानगर आवासीय योजना निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले अपने बेटे के लापता होने की शिकायत थाना बिथरी चैनपुर में दर्ज कराई थी। प्रार्थना पत्र में उन्होंने जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद का जिक्र करते हुए रिश्तेदारों पर बेटे को गायब करने का शक जताया था। साथ ही मोबाइल पर धमकी मिलने का भी आरोप लगाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिथरी चैनपुर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच मंगलवार सुबह किशोर अचानक घर पहुंच गया।परिजनों के अनुसार, किशोर की हालत सामान्य नहीं है और वह नशे में दिखाई दे रहा है। इस वजह से वह अपने साथ हुई घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।

 

इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर ने जानकारी मिली है किशोर अपने घर सकुशल पहुंच गया है। परिजन कुछ देर में थाने आयेंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोर के परिजनों ने अपने नजदीकी लोगों पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज