सगी बहनों को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव सफरी में 8 मई को दो लड़कियों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद पीड़ित पिता ने अपने पड़ोस के परिवार के लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए नामजद महिला चांदनी मौर्या पत्नी पंकज मौर्य को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आकाश मौर्य पुत्र दयाराम मौर्या को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आकाश मौर्य को फतेहगंज पुलिस तलाश कर रही थी , इसी दौरान पुलिस को आकाश के गांव में होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। बाद में पुलिस आरोपी आकाश को सोरहा भट्टे के पास से गिरफ्तार करने के साथ माननीय कोर्ट के सामने पेश होने के लिए भेज दिया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment