संचारी अभियान में सभी विभाग का सहयोग अपेक्षित – डीआईओ

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज ।शनिवार को सभागार में उप जिलाधिकारी देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में आगामी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली से डॉ प्रशान्त रंजन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समस्त गतिबिधियो के बारे में बताया ।

 

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वागीश कुमार ने बताया कि समस्त विभाग अभियान से पूर्व माइक्रो प्लान के अनुसार अपनी अपनी तैयारी कर लें एवं अभियान का प्रचार प्रसार भी अवश्य कर दें । बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग , शिक्षा विभाग , नगर विकास , कृषि विभाग, पशु चिकित्सा विभाग , एन पी एस पी , कोर एड्रा के अधिकारी उपस्थित रहे ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज