100 साल की उम्र तक काम करना चाहती हैं आलिया भट्ट

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि वह 100 साल की उम्र तक काम करना चाहती हैं। आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आलिया से प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म को प्रमोट करने के स्ट्रेस के बारे में पूछा गया तो आलिया ने कहा, यदि आप फिट, हेल्दी, फाइन हों तो कोई आराम की जरूरत नहीं है। काम करना मुझे सुकून देता है, एक्टिंग मेरा पैशन है। मैं अब भी अपने काम को उतना ही एन्जॉय कर रही हूं। मुझे कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है। काम मेरे दिल, दिमाग और आत्मा को जिंदा रखता है। इसलिए मैं 100 साल की उम्र में भी काम करूंगी।

 

 

गौरतलब है कि आलिया फिल्म डार्लिंग्स से प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रही हैं। शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ आलिया भट्ट डार्लिंग्स को प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विजय वर्मा और शेफाली शाह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज