बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली दौरे पर रहे । इससे पहले सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता की समस्याएं सुनीं और जन-शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई हो और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद सीएम योगी गोरखपुर में जनसुनवाई के बाद सीएम बरेली के लिए रवाना हुए।
https://www.facebook.com/share/r/1KP8NAZ7Gx/

बरेली पहुंचकर मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की । इस दौरान कानून-व्यवस्था, विकास परियोजनाओं की प्रगति, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की स्थिति और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद वह सर्किट हाउस से रवाना हुए।

इसके बाद वह झारखंड गवर्नर संतोष गंगवार के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे जहां सीएम ने नवदंपति को अपना आशीर्वाद दिया । जानकारी के मुताबिक सीएम योगी अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक मेयर उमेश गौतम के घर पहुंचे , जहां उन्होंने मेयर उमेश गौतम के बेटे पार्थ गौतम को वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने पर अपनी शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




