नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास , मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। तहसील के एक गांव की  एक नाबालिग किशोरी बुधवार देर शाम गांव की परचून की दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। गांव के रास्ते में इसी गांव के एक युवक ने उसे पकड लिया और उसके साथ छेडछाड के साथ दुष्कर्म की कोशिश की । किसी तरह किशोरी वहां से बचकर अपने  घर पहुंची। किशोरी ने माता पिता को आप बीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा कायम करने में आनाकानी की। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बताया यह भी जा रहा है कि किशोरी के पिता ने एक पार्टी के जिले स्तर के पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी। जिले के पदाधिकारी मामले में एसएसपी से मिले । एसएसपी ने फोन कर तत्काल मुकदमा कायम करने के आदेश दिये। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिकेत के खिलाफ छेडछाड,मारपीट,जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली देने व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज