किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,पुलिस जाँच में जुटी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।  बहेड़ी थाना क्षेत्र में  एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  परिवार के लोग किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  पुलिस ने किशोरी के   शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव गरीबपुरा निवासी 16 वर्षीय शीतल पुत्री लालता प्रसाद घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई जिसपर परिवार के लोग उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंच गए। हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता लग पायेगी ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज