स्मैक व अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बहेड़ी। पुलिस ने स्मैक की पुड़ियों और अफीम के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के उपरांत पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ज़ब गश्त करती हुई रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां मौजूद एक युवक पुलिस को देख कर सकपकाने लगा। इसपर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने 5 स्मैक की पुड़िया 150 ग्राम अफीम सहित एक मोटरसाइकिल पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक नासिर पुत्र शरीफ अहमद निवासी ग्राम रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज