पानी लगा रहे किसान की से ट्रैक्टर से से दबकर हुई दर्दनाक मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम बुझिया निवासी एक किसान की खेत में पानी लगाने के दौरान ट्रैक्टर से दब कर मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी क्षेत्र बजरिया के ग्राम बुझिया निवासी बबली अपने खेत में पानी लगा रहे थे। खेत में पलेवा करने के लिए उन्होंने गांव के ही प्रेम का ट्रैक्टर किराए पर मंगाया था। दुर्घटना के समय किसान बबली खड़े ट्रैक्टर के पीछे कुछ कर रहे थे। अचानक ट्रैक्टर पीछे हट गया। जिससे किसान बबली की ट्रैक्टर से दबकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा है कि अभी तक किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज