एक गूंज सेवा समिति ने जरूरतमंदों बीच किया कपड़ों का वितरण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : समाज सेवा में अग्रणीय भूमिका निभाने वाली एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश निरंतर जरूरतमंद लोगों का सहारा बन रही है जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचकर उनकी निरंतर निस्वार्थ भाव से मदद कर रही है समिति के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं जरूरतमंद लोगों की मदद हो उनका सहारा बने। समिति द्वारा बाल मजदूरी रोकना और उन्हें जागरूक करना, शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान और शिक्षकों का सम्मान, पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर लोगों को जागरुक कर पेड़ लगवाना, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बेटियों को जागरूक करना समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाकर लोगों को निरंतर जागरूक करने का प्रयास समिति कर रही है।

 

 

समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष रश्मि जोशी ने कहा जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मन को बड़ा सुकून मिलता है और ऐसा कार्य करने से जरूर हमको मदद मिल जाती है ।समिति द्वारा यह कार्य निरंतर किया जा रहा है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा कपड़ा बैंक के माध्यम से 4 वर्ष से लगातार जरूरतमंद लोगों को कपड़े का वितरण किया जा रहा है कपड़ा वितरण अभियान में अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह ( बंटी ठाकुर), कोषाध्यक्ष रश्मि जोशी, पारस सिंह, संतोष राय, राजेंद्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज