जियो के सहायक इंजीनियर पर जानलेवा हमला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  बारादरी थाना क्षेत्र में जियो फाइबर के एक सहायक इंजीनियर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट करके घायल कर दिया।घायल हुए सहायक इंजीनियर के साथियों ने घटनास्थल से फोन करके डायल 112 को फोन करके बुला लिया। पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को भी मौके से हिरासत में ले लिया साथ ही घायल इंजीनियर को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि काम करते हुए 15 -16 लोग राधाकुंज कॉलोनी में मौके पर आ गए और उससे मारपीट करने लगे ।

 

 

 

और कहने लगे कि उसने उनके बच्चे को बीते दिन मारा पीटा है जबकि उसने किसी भी बच्चे को मारने पीटने की घटना से इंकार किया, पर आरोपी पक्ष के लोगों ने उसकी बात नहीं मानी और किसी धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया , जिस कारण उसके सिर में चोटें आई है। हालांकि  पीड़ित का यहां तक कहना था कि उसके ऊपर किसी अन्य व्यक्ति के धोखे में उसको हमलाकर घायल किया गया है। वहीं पीड़ित का कहना है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज