गिरधरपुर के परिषदीय विद्यालय में चोरी,दी तहरीर।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़। प्रधानाध्यापक वेद पाल गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात्रि को रसोई घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एक गैस सिलेंडर,,बर्तन व खाने का राशन आदि चुराकर फरार हो गए। गुरुवार को विद्यालय में आकर देखा तो समान साफ देख उनके होश उड़ गए। प्रधानाध्यापक वेद पाल गंगवार ने बताया पिछले 3 माह में यह दूसरी बार चोरी हुई है। उधर ग्राम प्रधान पति केसरी लाल वर्मा ने बताया कि यह चोरी होने नई घटना नहीं है।

 

 

माह सितम्बर में विद्यालय के बराबर में बने पंचायत घर से चोर 2 बैटरा, एक डी बी आर,एल सी डी व कैमरे सहित लगभग 80 हजार की चोरी कर फरार हो गए थे। उड़ समय थाना में तहरीर दी गई थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से चोरों के होंसला बुलन्द हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज