मीरगंज में 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है हत्या !

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आदर्श

बरेली ।मीरगंज के गांव बहादुरपुर प्रथम में एक खेत में 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नेतराम पुत्र तोताराम के रूप में हुई है, जो गांव के निवासी थे और आंखों से अधें थे।रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के बंदी लाल अपने खेत में खाद और पानी डालने पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि नेतराम का शव पड़ा हुआ है। यह देखकर उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

 

 

मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।थाना पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर एसपी देहात मुकेश कुमार मिश्र,सीओ गौरव सिंह,इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में मृतक के गले पर निशान पाए गए हैं।जो चोट या दबाव के संकेत दे रहे हैं। पुलिस को मृतक की कमर से 4500 रुपये बंधे मिले। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि नेतराम का एक महीने पहले अपने भतीजे ओमकार पुत्र रोशन लाल से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। ओमकार ने पौन बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था और उस समय नेतराम को धमकी भी दी थी। मृतक ने इस विवाद को लेकर थाना पुलिस में प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।मृतक के भतीजे राजू ने बताया कि नेतराम तीन भाई वीरवल, रोशन लाल, और नेतराम थे। परिवार में लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था, जो अक्सर झगड़े का कारण बनता था।

एसपी ग्रामीण घटना स्थल पर

सीओ गौरव सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना का हर पहलू ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment