10 साल का बच्चा छत से गिरकर हुआ घायल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली – इज्जतनगर क्षेत्र के पटेल नगर में रहने वाला 10 साल का कृष्णा पुत्र राजू आज सुबह खेल रहा था। साथ में आसपास के बच्चे भी थे। इस दौरान वह खेलते हुए छत से गिर गया और घायल हो गया। यह देख बाकी बच्चे चीख पड़े। परिजनों ने कृष्णा को उठाया। उसके मुंह से खून निकल रहा था और हाथ पैर छिल गए थे। वह आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करके  उसका इलाज  शुरू कर दिया ।

 

बच्चे के चाचा ने जिला अस्पताल में बताया कि घरवाले अपना काम कर रहे थे और बच्चा खेल रहा था। तभी गिरने की आवाज के साथ कृष्णा के रोने की आवाज आई तो सभी घबरा गए। फौरन एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज