प्रशासन से नाराज दिखे सहसा के ग्रामीण , बताई यह वजह

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। डीएम और एसएसपी ने गाँब पिपरिया का दौरा करके फसे लोगो को नाव मुहैया कराई और लोगो की समस्या सुनी।लेकिन पास के गाँब सहसा के लोगो से बात भी नही की।जिससे सहसा लोगो मे  नाराजगी देखने को मिली | 

दरसल गाँब पिपरिया में बैगुल नदी का पानी घुस गया है। हाइवे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पिपरिया का सम्पर्क पानी अधिक होने से टूट गया है। पास में गाँब सहसा है। हाइवे पर आने के रास्ते दोनो के एक ही है।शुक्रवार को डीएम नीतीश कुमार और एसएसपी विधयाक डीसी वर्मा दोपहर के बाद गाँब पहुँचे। पानी भरे होने के कारण वह हाइवे पर पिपरिया के लोगो से रूबरू हुए। उनकी समस्या सुनी। उनके लिए नाव भी मंगवाई। लेकिन वहां मौजूद सहसा के लोगो से बात नही की। जिससे वह नाराज हो गए।गाँब के पीतम लाल,रामकुमार, सोमपाल, राजाराम, मुनीश कुमार आदि ने बताया कि डीएम साहब ने केवल पिपरिया के लोगो की समस्या सुनी। उनसे बात तक नही की। जबकि उनके गाँब और पिपरिया की स्थिति  एक सी है।एक ही रास्ता है। गाँब का विद्यालय जल में डूब गया है। नाव के सवाल पर बोले वह मुगलपुरा होकर गांब चले जायंगे। पर नाव पर नही बैठेंगे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज