दिवाली की रात बरेली में हादसा, महिला की मौत, 3 दमकल कर्मी घायल

SHARE:

Newsvoxindia

 

बरेली । कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार के गली नवाबान में गुरुवार  देररात  पंकज ट्रेडर्स के नाम से टेंट के गोदाम में  भयंकर आग लग गई। आग लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि घर में फंसे लोगों को बचाने में लगे  दमकल के तीन कर्मचारी घायल हो गए।

बताया जाता है कि पंकज ट्रेडर्स में जैसी आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पूरे गोदाम को चपेट में ले चुकी थी।

कुछ देर में आग पहली मंजिल पर भी पहुंच गई और परिवार की एक महिला उसमें फंस गई।  फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सारी कोशिश नाकाम साबित हो रही थीं। इसी बीच रात करीब 11 बजे घर की रसोई में रखे सिलिंडर ने आग पकड़ ली और उसमें धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारी घायल हो गए साथ  अलका नाम की एक महिला की आग से झुलसने से मौत हो गई।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुतुबखाना में एक दुकान में भयंकर आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की , लेकिन इस घटना में एक महिला के साथ तीन दमकल कर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!